जी - 20 नेताओं ने घातक इबोला के प्रसार पर लगाम कसने की प्रतिबद्धता जतायी

ब्रिस्बेन : विश्व की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं की सदस्यता वाले जी20 समूह ने इबोला प्रसार पर लगाम कसने के लिए सभी प्रयास करने की आज प्रतिबद्धता जतायी और इससे जुड़ी आर्थिक लागत पर ध्यान दिये जाने को कहा. लेकिन समूह के नेताओं ने इस बारे में कोई आर्थिक प्रतिबद्धता नहीं जतायी. गौरतलब है कि इबोला […]
ब्रिस्बेन : विश्व की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं की सदस्यता वाले जी20 समूह ने इबोला प्रसार पर लगाम कसने के लिए सभी प्रयास करने की आज प्रतिबद्धता जतायी और इससे जुड़ी आर्थिक लागत पर ध्यान दिये जाने को कहा. लेकिन समूह के नेताओं ने इस बारे में कोई आर्थिक प्रतिबद्धता नहीं जतायी.
गौरतलब है कि इबोला के कारण अबतक पांच हजार लोगों की जान जा चुकी है. जी 20 समूह के नेताओं ने आज इस घातक वायरस से निबटने के संबंध में एक बयान जारी किया. इससे कई दिनों पहले पश्चिम अफ्रीका में इबोला संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं से और संसाधानों के लिए गुहार लगायी थी. इन स्वास्थ्य कर्मियों ने इस वायरस के घातक प्रसार को रोकने के समय उनके सामने आने वाली भीषण परिस्थितियों का जिक्र किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










