चीन में महिलाओं के लिए बालदार मोजे

बीजिंग : चीन में लड़कियों को बुरी नजरों से बचाने के लिए खास बालदार जुराबें बनायी गयी हैं. चीन की सोशल साइट साइनो वीबो पर इन बालदार जुराबों के खूब चर्चे हैं. इसकी तसवीर को खूब शेयर किया जा रहा है. इसे बनानेवाली कंपनी का कहना है कि ये लड़कियों से पुरुषों को दूर रखने […]
बीजिंग : चीन में लड़कियों को बुरी नजरों से बचाने के लिए खास बालदार जुराबें बनायी गयी हैं. चीन की सोशल साइट साइनो वीबो पर इन बालदार जुराबों के खूब चर्चे हैं. इसकी तसवीर को खूब शेयर किया जा रहा है.
इसे बनानेवाली कंपनी का कहना है कि ये लड़कियों से पुरुषों को दूर रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है. देखने में ये मोजे भले ही काफी बेकार लग रहे हों लेकिन इनके कारगर साबित होने की पूरी संभावना है. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब लड़कियों को छेड़छाड़ और रेप जैसी घटनाओं से बचाने के लिए कुछ चालाकी भरा उपकरण ईजाद किया गया है. इससे पहले भारत में इंजीनियरिंग की तीन छात्रओं ने एक ऐसा अंडरगारमेंट तैयार किया था, जो छूने पर करेंट मारता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










