प्रकाश करात ने चीन के उप राष्ट्रपति से मुलाकात की

Updated at :16 Jul 2013 1:50 PM
विज्ञापन
प्रकाश करात ने चीन के उप राष्ट्रपति से मुलाकात की

बीजिंग : चीन के उप राष्ट्रपति ली युआनचाओ ने कहा है कि भारत और चीन को अपने रणनीतिक सहयोग की साङोदारी को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए मेहनत करनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और दूसरे वाम दलों से कहा कि वे चीन-भारत मित्रता की रक्षा में […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के उप राष्ट्रपति ली युआनचाओ ने कहा है कि भारत और चीन को अपने रणनीतिक सहयोग की साङोदारी को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए मेहनत करनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और दूसरे वाम दलों से कहा कि वे चीन-भारत मित्रता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें.

युआनचाओ ने आज यहां माकपा महासचिव प्रकाश करात के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से कहा, ‘‘दोनों पक्षों को शांति एवं समृद्धि के लिए अपने रणनीतिक सहयोग की साङोदारी को उच्च स्तर पर ले जाना चाहिए और इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत की जरुरत है.’’

उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि माकपा चीन की सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी :सीपीसी: के साथ संपर्क को मजबूत करेगी ताकि दोनों देशों के बीच संबंध का स्थिर और स्वस्थ विकास हो सके. चीन के दौरे पर पहुंचे करात ने कहा कि चीन के उप राष्ट्रपति ने उनकी पार्टी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात करने में काफी दिलचस्पी दिखाई और बातचीत का केंद्रबिंदु भारत-चीन संबंधों में सुधार रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola