पाकिस्तान में ड्रोन हमला, सात आतंकी ढेर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कई इलाकों में अमेरिका ने ड्रोन हमले जारी रखे है पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले में आज कम से कम सात आतंकवादी मारे गये.यह वही क्षेत्र है जहां पाकिस्तानी सेना विदेशी और स्थानीय आतंकवादियों का सफाया करने के लिए अभियान चला रही है. अधिकारियों ने बताया […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कई इलाकों में अमेरिका ने ड्रोन हमले जारी रखे है पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले में आज कम से कम सात आतंकवादी मारे गये.यह वही क्षेत्र है जहां पाकिस्तानी सेना विदेशी और स्थानीय आतंकवादियों का सफाया करने के लिए अभियान चला रही है.
अधिकारियों ने बताया कि मानवरहित विमान ने उत्तरी वजीरिस्तान के सीमावर्ती इलाके में दत्ताखेल क्षेत्र के एक घर पर दो मिसाइलें दागीं.मारे गए आतंकवादियों में विदेशी आतंकी शामिल हैं.पाकिस्तान द्वारा इस क्षेत्र में सैन्य अभियान चलाने के बाद अमेरिका ने ड्रोन हमलों की संख्या बढा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










