चीन में बस में आग लगी, 38 की मौत

Updated at :16 Jul 2013 1:46 PM
विज्ञापन
चीन में बस में आग लगी, 38 की मौत

बीजिंग: चीन के दक्षिणपूर्वी हिस्से में एक यात्री बस में आग लग जाने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और 33 झुलस गए. यह घटना फुजैन प्रांत की है. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि जियामेन शहर में एक बीआरटी बस में आग लगी. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार इस […]

विज्ञापन

बीजिंग: चीन के दक्षिणपूर्वी हिस्से में एक यात्री बस में आग लग जाने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और 33 झुलस गए. यह घटना फुजैन प्रांत की है. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि जियामेन शहर में एक बीआरटी बस में आग लगी.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार इस अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना में 38 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग झुलस गए हैं.’’ बस में आग उस वक्त लगी जब यह जिनशान बस स्टॉप से करीब 500 मीटर की दूरी पर थी. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में आग लगने के करीब 10 मिनट बाद विस्फोटों की आवाज भी सुनाई दी.

मामूली रुप से झुलसी महिला यात्री यांग ने बताया कि उन्हें गैसोलीन की गंध आई और देखा कि एक यात्री बस की खिड़की तोड़ रहे है ताकि बाहर जा सके. उन्होंने कहा कि बस में आग अचानक से तेज हो गई. आग लगने की वजह का पता किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola