रिहा हुए सैनिक के अभिभावकों ने कहा,पुत्र पर नाज है

Updated at : 02 Jun 2014 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
रिहा हुए सैनिक के अभिभावकों ने कहा,पुत्र पर नाज है

बोइसे : अफगानिस्तान में तालिबान की कैद में करीब 5 साल रहने के बाद हाल में रिहा हुए एक अमेरिकी सैनिक के अभिभावकों ने कहा है कि उनका पुत्र सार्जेंट बोवे बेर्गडाहल अफगान लोगों की जिस तरह मदद करना चाहता था, उसके लिए उन्हें उस पर नाज है. बॉब और जेनी बेर्गडाहल ने कल यहां […]

विज्ञापन

बोइसे : अफगानिस्तान में तालिबान की कैद में करीब 5 साल रहने के बाद हाल में रिहा हुए एक अमेरिकी सैनिक के अभिभावकों ने कहा है कि उनका पुत्र सार्जेंट बोवे बेर्गडाहल अफगान लोगों की जिस तरह मदद करना चाहता था, उसके लिए उन्हें उस पर नाज है.

बॉब और जेनी बेर्गडाहल ने कल यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके कहने का तात्पर्य क्या है. बोवे बेर्गडाहल को करीब पांच साल तालिबान की कैद में रहने के बाद शनिवार को गुआंतानामो में रखे गए पांच अफगान आतंकियों के बदले रिहा किया गया.

उसके माता-पिता ने कहा है कि वे अपने पुत्र से बात नहीं कर पाए हैं और वे तब तक इंतजार करेंगे जब तक सेना के विशेषज्ञ यह नहीं कह देते कि वह परिवार से बात करने के लिए तैयार है. अधिकारियों ने बेर्गडाहल की सेहत से जुडी जानकारी भी नहीं दी हैं. बॉब बेर्गडाहल ने कहा कि जिस तरह बोवे अफगान लोगों की मदद करना चाहता था और जिसके लिए वह इतनी दूर गया, उसके लिए उन्हें उस पर नाज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola