चंद्रमा पर पहला घर भेजने की योजना बना रहा है स्वीडिश कलाकार

लंदन : स्वीडन का एक कलाकार वर्ष 2015 में चंद्रमा पर पहला घर भेजने के लिए धन जुटा रहा है. यह घर अलग अलग हिस्सों में भेजने की योजना है और चंद्रमा की सतह पर पहुंचकर ये हिस्से कुछ मिनटों में खुद से जुडकर घर का ढांचा बनाएंगे. यह छोटा घर कलाकार और कारोबारी माइकल […]
लंदन : स्वीडन का एक कलाकार वर्ष 2015 में चंद्रमा पर पहला घर भेजने के लिए धन जुटा रहा है. यह घर अलग अलग हिस्सों में भेजने की योजना है और चंद्रमा की सतह पर पहुंचकर ये हिस्से कुछ मिनटों में खुद से जुडकर घर का ढांचा बनाएंगे.
यह छोटा घर कलाकार और कारोबारी माइकल जेनबर्ग ने तैयार किया है और यह स्वीडन के पारंपरिक लाल और सफेद से रंग से रंगी कुटिया की तरह लगेगा. इस घर की माप तीन गुणा दो मीटर है जबकि छत की ऊंचाई 2.5 मीटर है.
एक विशेष रुप से विकसित कपड़े को कार्बन के इस ढांचे पर चढ़ाया जाएगा. यह घर गैस से भरने के बाद खुद से निर्मित हो जाएगा. चंद्रमा में इसे बनने में कुछ मिनट ही लगेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




