वीजा, वित्तीय धोखाधड़ी मामले में पांच भारतीय आरोपी

Published at :30 May 2014 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
वीजा, वित्तीय धोखाधड़ी मामले में पांच भारतीय आरोपी

न्यूयार्क : अमेरिका में छात्र वीजा और वित्तीय मदद संबंधी फर्जी योजनाओं में शामिल होने के आरोप में पांच भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है. छात्र वीजा धोखाधड़ी और छात्रों को वित्तीय सहायता संबंधी धोखाधड़ी के मामले में सुरेश हीरानंदाने (60), ललित छाबडिया (54), अनीता छाबडिया (49), सीमा शाह (41) और समीर हीरानंदाने (27) को […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : अमेरिका में छात्र वीजा और वित्तीय मदद संबंधी फर्जी योजनाओं में शामिल होने के आरोप में पांच भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है. छात्र वीजा धोखाधड़ी और छात्रों को वित्तीय सहायता संबंधी धोखाधड़ी के मामले में सुरेश हीरानंदाने (60), ललित छाबडिया (54), अनीता छाबडिया (49), सीमा शाह (41) और समीर हीरानंदाने (27) को गिरफ्तार किया गया है.

इन पांचों आरोपियों को कल यहां मैनहट्टन संघीय अदालत में अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज गाब्रियल गोरेनस्टनी के समक्ष पेश किया गया. ये आरोप साबित होने पर उन्हें पांच से 20 वर्ष तक की सजा हो सकती है. मैनहट्टन के सरकारी वकील प्रीत भराडा ने कहा, प्रतिवादियों ने अपने निजी स्कूलों के जरिए सरकार को धोखा दिया और अपने छात्रों का शोषण किया. प्रतिवादियों ने निजी आर्थिक लाभ के लिए वीजा और वित्तीय सहायता नियमों के संबंध में स्कूलों के अनुपालन का कथित रुप से गलत प्रमाण पत्र बनाया जबकि ऐसा नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola