ePaper

Breaking News: पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होंगे पंचायत चुनाव, 11 को आयेगा परिणाम, राजीव सिन्हा ने की घोषणा

Updated at : 08 Jun 2023 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News: पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होंगे पंचायत चुनाव, 11 को आयेगा परिणाम, राजीव सिन्हा ने की घोषणा

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है. राज्य की सभी पंचायतों में 8 जुलाई को मतदान होगा. बंगाल की सभी पंचायतों के लिए एक ही दिन में चुनाव संपन्न कराये जायेंगे. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव सिन्हा ने गुरुवार को इसकी घोषणा की.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है. राज्य की सभी पंचायतों में 8 जुलाई को मतदान होगा. बंगाल की सभी पंचायतों के लिए एक ही दिन में चुनाव संपन्न कराये जायेंगे. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव सिन्हा ने 8 जून (गुरुवार) को इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को चुनाव के परिणाम भी आ जायेंगे. राजीव सिन्हा की नियुक्ति को कल ही मंजूरी दी गयी थी. पदभार संभालने के बाद राजीव सिन्हा ने यह बड़ी घोषणा की है.

  • नवनियुक्त राज्य चुनाव आयुक्त ने किया पंचायत चुनाव का ऐलान

  • एक ही दिन समूचे राज्य में कराये जायेंगे पंचायत चुनाव

  • 9 जून से 15 जून के बीच नामांकन दाखिल कर सकेंगे

  • 11 जुलाई को सभी पंचायतों के परिणाम जारी कर दिये जायेंगे

राजीव सिन्हा ने किया पंचायत चुनाव का ऐलान

पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी किया. उन्होंने बताया कि एक दिन यानी 8 जुलाई को चुनाव होंगे और सभी पंचायतों के नतीजे 11 जुलाई को जारी कर दिये जायेंगे. श्री सिन्हा ने बताया कि पर्चा दाखिल करने का काम 9 जून से शुरू हो जायेगा, जो 15 जून तक चलेगा.

लंबे अरसे से था पंचायत चुनाव का इंतजार

बंगाल में लंबे अरसे से जिन लोगों को पंचायत चुनाव का इंतजार था, उनका इंतजार अब खत्म हो गया. शुक्रवार (9 जून) से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी. इसी दौरान उम्मीदवार अपना नाम भी वापस ले सकेंगे.

Also Read: बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले बढ़ी असलहे की डिमांड, हथियार के साथ तृणमूल कार्यकर्ता समेत 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola