कोलकाता की ये इंटीरियर डिजाइनर का देशी अंदाज में कोरोना से बचाव का दिया गया संदेश रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर कोलकाता की ऋतु तिवारी का ठेंठ गंवई अंदाज में दिया गया वीडियो और गंवई भाषा और माहौल में लोगों को कोरोना के खिलाफ दिया जा रहा संदेश लोगों को खूब भा रहा है.
कोलकाता : कोरोना से निपटने के लिए लोग विभिन्न तरह से लोगों को जागरूक कर रहे हैं. मजाकिया टीकटॉक बना रहा है तो कोई लोगों को इससे निपटने की नसीहत दे रहा है. तो कई लोग सोशल मीडिया पर ऑनलाइन चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं.
कुल मिलाकर जो जहां हैं जिस हाल में है लॉकडाउन का सदुपयोग लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक करने में लगा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कोलकाता की ऋतु तिवारी का ठेंठ गंवई अंदाज में दिया गया वीडियो और गंवई भाषा और माहौल में लोगों को कोरोना के खिलाफ दिया जा रहा संदेश लोगों को खूब भा रहा है.
देखते ही देखते ऋतु का वीडियो कोलकाता के टॉप टेन वायरल विडियो में शामिल हो गया है. बिहार के छपरा जिले के जलालपुर गांव की रहने वाली ऋतु कोलकाता में स्थापित इंटीरियर डिजाइनर हैं. इसके अलावा वह महिला एक्टीविस्ट के रूप में भी काफी मशहूर हैं. कविता लेखन और नाटक वगैरह में रुचि रखने वाली ऋतु ने देशी अंदाज में सुती साड़ी पहनकर छत पर बरी (बड़ी) बनाते हुए लोगों को गंवई अंदाज में चार मिनट के वीडियो संदेश में कोरोना कैसे होता है, इसको कैसे रोका जा सकता है. लॉकडाउन का पालन क्यों करना चाहिए और लॉकडाउन के दौरान कैसे समय का सदुपयोग करते हुए अन्य कार्य किया जा सके यह सब गंवई अंदाज में बता रही है. उनका यह विडियो अभी तक लाखों लोगों ने देखा और शेयर भी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




