ePaper

'नंदीग्राम ही नहीं सिंगूर में भी होगी हमारी जीत, महिला इस बार गेम चेंजर'- Mamata Banerjee का दावा

Updated at : 20 Apr 2021 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
'नंदीग्राम ही नहीं सिंगूर में भी होगी हमारी जीत, महिला इस बार गेम चेंजर'- Mamata Banerjee का दावा

Mamata Banerjee/bengal Chunav 2021 Latest News: बंगाल विधानसभा चुनाव के 114 सीटों के लिए तीन चरण का मतदान अभी भी बाकी है. इसी बीच टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने जीत का बड़ा दावा किया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में हम सिर्फ नंदीग्राम ही नहीं, सिंगूर भी जीतेंगे. बता दें कि नंदीग्राम और सिंगूर सीट बंगाल चुनाव का सबसे हॉट सीट माना जा रहा है.

विज्ञापन

बंगाल विधानसभा चुनाव के 114 सीटों के लिए तीन चरण का मतदान अभी भी बाकी है. इसी बीच टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने जीत का बड़ा दावा किया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में हम सिर्फ नंदीग्राम ही नहीं, सिंगूर भी जीतेंगे. बता दें कि नंदीग्राम और सिंगूर सीट बंगाल चुनाव का सबसे हॉट सीट माना जा रहा है.

न्यूज 18 बांग्ला से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में बीजेपी कोई फैक्टर नहीं है, उसके पास किसी भी जगह पर संगठन नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोग सिर्फ झूठे दावे करते हैं. हमारी पार्टी नंदीग्राम और सिंगूर दोनों जगहों से जीत रही है. ममता ने आगे कहा कि बंगाल में फिर से तृणमूल की सरकार बनेगी.

महिला वोटर गेमचेंजर- ममता बनर्जी ने साक्षात्कार में कहा कि पश्चिम बंगाल के इस बार विधानसभा चुनाव में महिला वोटर गेमचेंजर है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं और बेटियों के लिए अनेक काम किए हैं. इसलिए मुझे भरोसा है कि उनका समर्थन हमें मिलेगा. ममता बनर्जी ने इसी के साथ बीजेपी पर समाज बांटने का भी आरोप लगाया.

उत्तर बंगाल में भी हारेगी बीजेपी – तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार उत्तर बंगाल में भी बीजेपी बुरी तरह हारेगी. उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में जनता को ठग कर वोट ले ली, लेकिन एक भी काम नहीं की है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल में बाहरियों को लाकर कोरोना फैला रही है और यहां सिस्टम के साथ छेड़छाड़ कर रही है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: लाशों पर राजनीति करना शर्म की बात, सीएम ममता के कथित वायरल टेप पर अमित शाह का हमला

Posted By: Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola