Photos : केंद्रीय विद्यालय आसनसोल में कौशल दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण, छात्रों ने उठाया लुत्फ

केंद्रीय विद्यालय आसनसोल में कौशल दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण देखने हेतु विद्यालय के प्राचार्य संतोष सोनी के मार्गदर्शन में व्यवस्था की गई. ताकि छात्र भी दीक्षांत समारोह का वर्चुअल ही हिस्सा बन सकें. इसके लिये स्कूल की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी.

आसनसोल, राम कुमार : आज केंद्रीय विद्यालय आसनसोल में कौशल दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण देखने हेतु विद्यालय के प्राचार्य संतोष सोनी के मार्गदर्शन में व्यवस्था की गई.

जिसमें दूरदर्शन, यूट्यूब, ई-कक्षा, स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर आदि पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इसका लाभ उठाया.

उल्लेखनीय है कि 21वीं शताब्दी के शिक्षार्थियों की आकांक्षाओं के अनुरूप कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, स्किल इंडिया द्वारा उन उम्मीदवारों को मान देने और सम्मानित करने के लिए एक भव्य ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ का आयोजन एआईसीटीई आडिटोरियम नई दिल्ली में किया गया.

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य अमित कुमार दास, शिक्षक संजय नारायण, आनंदिता चटर्जी, देबजानी चटर्जी, सुशील कुमार, जावेद आलम के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक तथा छात्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




