ePaper

Bengal Assembly Election 2021 : बीजेपी के खिलाफ शिकायत पर मूकदर्शक बन जाती है ECI, ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस तो TMC ने उठाया सवाल

Updated at : 08 Apr 2021 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Assembly Election 2021 : बीजेपी के खिलाफ शिकायत पर मूकदर्शक बन जाती है ECI, ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस तो TMC ने उठाया सवाल

bengal election news in hindi : बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग द्वारा ममता बनर्जी को नोटिस भेजे जाने पर टीएमसी बिफर गई है. टीएमसी ने नोटिस दिए जाने को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है. टीएमसी ने कहा कि बीजेपी की शिकायत पर तुरंत ही आयोग एक्शन में आ जाती है, जबकि टीएमसी की कंप्लेन पर मूकदर्शक बनकर रहती हैं.

विज्ञापन

बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग द्वारा ममता बनर्जी को नोटिस भेजे जाने पर टीएमसी बिफर गई है. टीएमसी ने नोटिस दिए जाने को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है. टीएमसी ने कहा कि बीजेपी की शिकायत पर तुरंत ही आयोग एक्शन में आ जाती है, जबकि टीएमसी की कंप्लेन पर मूकदर्शक बनकर रहती हैं.

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि ममता दी को चुनाव आयोग ने उनके एक बयान के लिए नोटिस दिया है, जबकि टीएमसी ने भी पीएम की रैली में बांटे जा रहे कैश कूपन को लेकर भी शिकायत की है. परंतु अभी तक कोई नोटिस बीजेपी को नहीं दिया गया है. मोइत्रा ने आगे लिखा कि कम से कम निष्पक्षता के अंतर को बनाए रखना जरूरी है.

ममता को आयोग का नोटिस – बता दें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान को लेकर आयोग ने नोटिस जारी किया है. टीएमसी सुप्रीमो ने चंडीतल्ला की एक रैली में कहा था कि मुस्लिमों को एकजुट होकर वोट करने चाहिए. आयोग ने ममता के इसी बयान को लेकर नोटिस जारी किया है. इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि टीएमसी चीफ 48 घंटे में नोटिस पर जवाब दें.

नकवी ने की थी शिकायत – सीएम ममता के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. आयोग से बीजेपी नेताओं ने मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया था. वहीं पीएम मोदी भी ममता के बयान पर सवाल उठाया था.

Also Read: Bengal Election 2021: चौथे चरण में 44 सीटों पर होना है मतदान, आयोग ने तैनात की सेंट्रल फोर्स की 956 कंपनी

Posted By : Avinish Kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola