चुनावी घमासान के बीच BJP को बड़ा झटका ! अब बंगाल के इन जगहों पर नहीं दिखेगी पीएम मोदी की तस्वीर, जानें वजह
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Mar 2021 6:52 AM
Bengal Chunav 2021 Latest Update: पश्चिम बंगाल में विधानसभा की चुनावी घमासान के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra modi) की वैक्सीन वाली तस्वीर और वीडियो को को चुनाव आयोग ने राज्य के सभी जगहों पर से हटाने का निर्देश दिया है. इस संबंध में आयोग द्वारा एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. बता देंं कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ दल टीएमसी (TMC) ने पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर आयोग में शिकायत की थी.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावी घमासान के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी की वैक्सीन वाली तस्वीर और वीडियो को को चुनाव आयोग ने राज्य के सभी जगहों पर से हटाने का निर्देश दिया है. इस संबंध में आयोग द्वारा एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. बता देंं कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ दल टीएमसी ने पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर आयोग में शिकायत की थी.
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने सभी पेट्रोल पंप, एजेंसी के सामने पीएम मोदी की सरकारी योजना के साथ लगी तस्वीरों को हटाने का निर्देश दिया है. आयोग ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है. टीएमसी की ओर से इसको लेकर शिकायत दर्ज की गई थी.
पार्थ चटर्जी ने इसे बड़ी जीत बताया- चुनाव आयोग के इस फैसले पर तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पार्थ चटर्जी ने ट्वीट कर लिखा, ‘यह एक बड़ी जीत है, सभी मतदाता चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करें.’
Also Read: Sourav Ganguly/bengal chunav 2021 : सौरव गांगुली बंगाल में भाजपा के साथ ? PM MODI की रैली के पहले…
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










