ePaper

कमरहट्टी के BJP उम्मीदवार राजू बनर्जी पर हमला, TMC प्रत्याशी मदन मित्रा को लगाना पड़ा ऑक्सीजन मास्क

Updated at : 17 Apr 2021 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
कमरहट्टी के BJP उम्मीदवार राजू बनर्जी पर हमला, TMC प्रत्याशी मदन मित्रा को लगाना पड़ा ऑक्सीजन मास्क

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के पांचवें चरण के मतदान के दौरान शनिवार को उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पर हमला हो गया, तो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी मदन मित्रा अपने कार्यालय में बीमार पड़ गये. उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगाना पड़ा.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के पांचवें चरण के मतदान के दौरान शनिवार को उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पर हमला हो गया, तो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी मदन मित्रा अपने कार्यालय में बीमार पड़ गये. उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगाना पड़ा.

शनिवार (17 अप्रैल) की शाम को तृणमूल कांग्रेस नेता मदन मित्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उनके साथ मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी और मदन मित्रा अचेत होकर गिर पड़े. इसके बाद डॉक्टरों को पार्टी ऑफिस में लाया गया. उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगाने की जरूरत पड़ गयी.

फिलहाल मदन मित्रा डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा. मतदान से पहले सुबह में मदन मित्रा ने मंदिर में पूजा की थी, जिसके बाद विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा भी किया. एक मतदान केंद्र पर केंद्रीय बलों के जवानों से उनकी भिड़ंत हो गयी. मदन मित्रा ने आरोप लगाया कि सेंट्रल फोर्स की टीम ने उनकी तलाशी लेने की कोशिश की थी.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021 के पांचवें चरण में भी जारी रही हिंसा, मतदान केंद्र में बीजेपी के पोलिंग एजेंट की मौत

मदन मित्रा ने कहा था कि सुरक्षा बल के जवानों ने उनकी जेब में हाथ डाला और उन्हें उनकी आराध्य देवी मां काली की तस्वीर मिली. बंगाल के पूर्व परिवहन मंत्री श्री मित्रा ने दिन में मुस्कुराते हुए कहा था कि इस बार वह खुशी मनायेंगे, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस की जीत होगी. ममता बनर्जी के नेतृत्व में फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी.

6 जिलों की 45 सीटों पर 78 फीसदी से अधिक मतदान

उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल के तीन जिलों (जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग और कलिम्पोंग) के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के भी तीन जिलों (उत्तर 24 परगना, नदिया और पूर्वी बर्दवान) की कुल 45 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान कराया गया. चुनाव आयोग के मुताबिक, 78 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

उत्तर 24 परगना की 16 विधानसभा सीटों के लिए 110 उम्मीदवार मैदान में हैं. तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने सभी 16 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं. बसपा ने 9, भाकपा ने 1, माकपा ने 5, कांग्रेस ने 4, फॉरवर्ड ब्लॉक ने 2, पंजीकृत गैर-मान्यताप्राप्त दलों ने 23 उम्मीदवार खड़े किये हैं. 34 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव के मैदान में ताल ठोंक रहे थे.

Also Read: Coronavirus Pandemic in Bengal: कांग्रेस, आरएसपी उम्मीदवार के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के विधायक अब्दुल रहमान की कोरोना से मौत
16 से 14 सीटें तृणमूल ने जीतीं थीं 2016 में

वर्ष 2016 के विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इस जिले की 16 में से 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी. दो सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रत्याशी जीते थे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में कुछ भी नहीं आया था.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola