ePaper

बंगाल चुनाव 2021: वोटिंग के बीच बैरकपुर में बमबाजी, एक बच्चा सहित छह घायल

Updated at : 22 Apr 2021 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव 2021: वोटिंग के बीच बैरकपुर में बमबाजी, एक बच्चा सहित छह घायल

bengal chunav 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के छठे चरण के लिए चार जिलें के 43 सीटों पर का मतदान जारी है. इसी बीच उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से बमबाजी की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस बमबाजी में 6 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

मनोरंजन सिंह : बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के छठे चरण के लिए चार जिलें के 43 सीटों पर का मतदान जारी है. इसी बीच उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से बमबाजी की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस बमबाजी में 6 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ के 14 और 22 नंबर वार्ड में बमबाजी करने का मामला सामने आया है. इस बमबाजी के लिए टीएमसी और बीजेपी ने एक दूसरे को जिम्मे‍दार बताया है. वहीं बमबाजी के बाद सेट्रल फोर्स और बंगाल पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गई है.

वहीं बमबाजी को लेकर बंगाल पुलिस का कहना है कि इलाके में चार बम फेंके गये हैं. घटना में करीब 6 लोग घायल हुए हैं. उन्हें बीएन बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घायल में एक बच्चा भी है, जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है.

Also Read: Bengal Chunav 2021 ADR Report: सातवें चरण में 26 फीसदी प्रत्याशी पर लगे हैं अपराध के ‘दाग’

अर्जुन सिंह का गढ़ माना जाता है बैरकपुर– बताते चलें कि बैरकपुर सीट बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह का गढ़ माना जाता है. अर्जुन सिंह लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. वहीं अर्जुन सिंह का बेटा पवन सिंह बैरकपुर के भाटपाड़ा से विधायक है.

बैरकपुर के पांच सीटों पर रेड अलर्ट है जारी- छठे चरण में चुनाव आयोग ने 12 विधानसभा क्षेत्रों को रेड अलर्ट विधानसभा घोषित किया है. इनमें सबसे ज्यादा सात विधानसभा सीट उत्तर 24 परगना जिले की हैं, जिनमें बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत ही पांच विधानसभा सीट को रेड अलर्ट घोषित किया गया है. उत्तर दिनाजपुर की रायगंज और चोपड़ा तो उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा, आमडांगा, जगदल, बीजपुर, बैरकपुर, अशोकनगर व खड़दह को रेड अलर्ट विधानसभा की श्रेणी में रखा गया है.

Posted By: Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola