Bengal Chunav 2021: शिशिर अधिकारी के BJP में शामिल होने की अटकलों पर शुभेंदु ने लगायी मुहर, TMC बोली-इसके लिए हम तैयार थे

टीएमसी सांसद और शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी जल्द ही भाजपा में शामिल हो जायेंगे. शुभेंदु अधिकारी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि पूर्वी मेदिनीपुर के बड़े नेता और उनके पिता शिशिर अधिकारी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.
टीएमसी सांसद और शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी जल्द ही भाजपा में शामिल हो जायेंगे. शुभेंदु अधिकारी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि पूर्वी मेदिनीपुर के बड़े नेता और उनके पिता शिशिर अधिकारी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.
चांदीपुर में सभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आप शभी शिशिर बाबू को जानते हैं, वो 24 मार्च को कांथी में होनेवाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मौजूद रहेंगे. पर मैने उन्हें सलाह दी है कि वो उससे पहले 21 मार्च को होने वाले अमित शाह की रैली में शामिल हों.
हालांकि जिस वक्त शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था उस वक्त से ही यह कयास लगाये जा रहे थे कि शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिव्येंदु अधिकारी भी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं.
बता दें कि शिशिर अधिकारी कांथी लोक सभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि दिव्येंदु अधिकारी तमलुक लोकसभा सीच का प्रतिनिधित्व करते हैं. शिशर अधिकारी के तीसरे बेटे सौमेंदु अधिकारी ने उस वक्त टीएमसी छोड़ दिया था जब पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें कोंटाई नगर निगम के चेयरमैन पद से हटा दिया था.
इस बारे में शिशिर अधिकारी का ने अभिषेक बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा था कि कौन कहता है कि मैं टीएमसी के साथ हूं, दिसंबर महीने के बाद से ही हमारे बीच कोई संपर्क नहीं हैं. कोलकाता से लोग आते हैं और हमें गाली देकर चले जाते हैं.
इधर टीएमसी आलाकमान से कहा कि अगर शिशिर अधिकारी प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होते हैं और बीजेपी का दामन थामते हैं तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा. हम इसके लिए तैयार है. टीएमसी नेता सौगत राय ने कहा कि हम इन घटनाओं पर पूरी तरह नजर रखते हुए ही अपने उम्मीदवारों का चयन किया है.
Also Read: बीरभूम में पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के खिलाफ EC से BJP की शिकायत, कहा-भय का माहौल बना रही TMC
Posted By: Pawan Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




