ePaper

Bengal Chunav 2021: चौथे चरण के मतदान से पहले बढ़ी ममता बनर्जी की मुश्किलें! चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Updated at : 07 Apr 2021 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021: चौथे चरण के मतदान से पहले बढ़ी ममता बनर्जी की मुश्किलें! चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Bengal Chunav 2021 Election Commission sends notice to mamata banerjee: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुस्लिमों को एकजुट होकर वोट करने की अपील करने के मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है. बता दे कि ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करत हुए "मुस्लिम मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट को विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच विभाजित न होने दें और टीएमसी के लिए सांप्रदायिक आधार पर वोट मांगें" थे. बता दें कि अपने पत्र में चुनाव आयोग ने 24 घंटे के अंदर ममता बनर्जी से जवाब मांगा है.

विज्ञापन

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुस्लिमों को एकजुट होकर वोट करने की अपील करने के मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है. बता दे कि ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करत हुए “मुस्लिम मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट को विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच विभाजित न होने दें और टीएमसी के लिए सांप्रदायिक आधार पर वोट मांगें” थे. बता दें कि अपने पत्र में चुनाव आयोग ने 24 घंटे के अंदर ममता बनर्जी से जवाब मांगा है.

ममता बनर्जी के मुस्लिमों को एकजुट होने की अपील पर पीएम मोदी ने भी करारा हमला बोला था, पीएम मोदी ने कहा था कि दीदी चुनाव हार रही है. इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर इस तरह से वो हिंदूओं को एकजुट होने की अपील करते तो उन्हें आयोग की तरफ से आठ-दस नोटिस मिल गये होते. देश के अखबारों में उनके खिलाफ एडिटोरियल छपते.

इससे पहले ममता बनर्जी इस बयान को लेकर चुनाव में आदर्श आचार संहित के उल्लंघन के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. नकवी का कहना है कि ममता ने चंडीतल्ला की एक रैली में मुस्लिमों को एक जुट होकर टीएमसी के पक्ष में मतदान करने की अपल की है, जो नियमों का उल्लंघन है.

Also Read: चुनाव के बीच बढ़ सकती है ममता बनर्जी की मुश्किलें, टीएमसी सुप्रीमो के इस बयान पर ECI पहुंची बीजेपी, FIR करने की मांग

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी न केवल मतदाताओं को धमका रही हैं, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों को भी धमकी दे रही हैं. आयोग से मुलाकात के बाद बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ममता बनर्जी मतदाताओं को यह बता रही है कि केंद्रीय बलों के वापस जाने के बाद उनका क्या होगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से बंगाल में और अधिक अधिक बलों की तैनाती के लिए अनुरोध किया था.

Also Read: ममता को सताया मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण का डर? AIMIM के ओवैसी की एंट्री से पहले टीएमसी सुप्रीमो के बयान पर सियासत तेज

नकवी ने आगे कहा कि एमसीसी उल्लंघन और जनप्रतिनिधित्व कानून का आपराधिक उल्लंघन किया जा रहा है. टीएमसी चीफ और सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि मुस्लिमों को एकजुट होकर टीएमसी को वोट देना चाहिए. हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और टीएमसी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola