ePaper

रेड के बाद कंप्यूटर में मिलीं 16 फाइलें, शिकायत दर्ज, लिप्स एंड बाउंड्स में ईडी के छापे पर सवाल

Updated at : 25 Aug 2023 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
रेड के बाद कंप्यूटर में मिलीं 16 फाइलें, शिकायत दर्ज, लिप्स एंड बाउंड्स में ईडी के छापे पर सवाल

ईडी की टीम ने सोमवार 21 अगस्त को लिप्स एंड बाउंड्स कंपनी में रेड की थी. इस दौरान कंपनी के दफ्तर में मौजूद सभी कंप्यूटर को ईडी अधिकारियों ने अपने कंट्रोल में ले लिया था. 18 घंटे बाद मंगलवार सुबह ईडी के अधिकारी वहां से निकले, तब सभी कंप्यूटर की जांच की गई.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार कालीघाटेर काकू उर्फ सुजय कृष्ण भद्र से पूछताछ के आधार पर ईडी ने न्यू अलीपुर स्थित लिप्स एंड बाउंड्स कंपनी में 18 घंटे तक छापेमारी की थी. सुजय इस कंपनी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) थे. छापेमारी के दो दिन बाद शुक्रवार को कंपनी के चार्टर्ड अकाउंटेंट चंदन बनर्जी ने लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है.

  • मामले की जांच में जुटी लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस

  • कंपनी का दावा : ईडी की रेड के पहले कंप्यूटर में नहीं थीं उक्त फाइलें

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायत में कहा गया है कि ईडी की टीम ने सोमवार 21 अगस्त को लिप्स एंड बाउंड्स कंपनी में रेड की थी. इस दौरान कंपनी के दफ्तर में मौजूद सभी कंप्यूटर को ईडी अधिकारियों ने अपने कंट्रोल में ले लिया था. 18 घंटे बाद मंगलवार सुबह ईडी के अधिकारी वहां से निकले, तब सभी कंप्यूटर की जांच की गई.

Also Read: पश्चिम बंगाल : शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में तृणमूल नेता कौशिक घोष के नाम बीरभूम में मिली करोड़ों की जमीन

इस दौरान एक कंप्यूटर में एक्सएल फॉर्मेट में 16 ऐसी फाइलें मिलीं, जो पहले नहीं थीं. इन फाइलों से कंपनी का कोई लेना-देना नहीं है. ये फाइलें कंपनी के कामकाज से जुड़ी भी नहीं हैं. अब सवाल उठ रहा है कि रेड के बाद ये फाइलें कहां से आ गईं. इस बाबत कंपनी की तरफ से लालबाजार के साइबर क्राइम थाने से इस मामले की जांच करने का आवेदन किया गया है.

लालबाजार सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. उक्त सभी 16 फाइलों की कॉपी की जांच की जा रही है. जिस कंप्यूटर में ये फाइलें मिली हैं, उसे जल्द फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि वे फाइलें उस कंप्यूटर कब और कहां से आईं. उन फाइलों में क्या-क्या जानकारी थी. क्या वे फाइलें किसी वायरस का प्रकार तो नहीं हैं. इन फाइलों को अपलोड करने से क्या हो सकता था. इन सवालों का जवाब पुलिस जानने की कोशिश कर रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से सीबीआई ने की लंबी पूछताछ

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola