ePaper

सिर्फ 12 रुपये में पूरी दिल्ली का सफर कराती है ये ट्रेन, इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

Updated at : 12 Sep 2023 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
सिर्फ 12 रुपये में पूरी दिल्ली का सफर कराती है ये ट्रेन, इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

Delhi Ring Railway network: अगर आपको घूमनें का शौक है और देश की राजधानी दिल्ली का सफर करने का शौक रखते हैं, तो आप महज 12 रुपये में पूरी दिल्ली का सफऱ कर सकते हैं. इतने कम पैसों में आप 90 मिनट में दिल्ली की सैर कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं रिंग मेट्रो कि, जिससे आप दिल्ली का सफर तय कर सकते हैं

विज्ञापन
undefined

आप सिर्फ 12 रुपये में पूरी दिल्ली का सफर कर सकते हैं, हम बात कर रहे हैं रिंग मेट्रो कि, जिससे आप दिल्ली का सफर तय कर सकते हैं

undefined

ये ट्रेने दिल्ली के लगभग सभी स्टेशनों पर होकर गुजरती है. जब से मेट्रो दिल्ली में आई है तब से लोगों ने रिंग रेलवे को भुला दिया है. आज हम आपको इसी रिंग रेलवे की कहानी बता रहे हैं.

undefined

इसका निर्माण साल 1975 में किया गया था. तब इसे माल गाड़ियों की आवाजाही के लिए बनाया गया था, ताकि नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर ज्यादा लोड न पड़े.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रेलवे ट्रैक पर रोजाना करीब 10 ट्रेन चलती हैं, लेकिन आमतौर पर ये ट्रेने खाली ही रहती हैं. इस रेलवे ट्रैक पर माल गाड़ियों की भरमार रहती है, इसलिए अक्सर पैसेंजर ट्रेने लेट होती है.

undefined

ये रेलवे ट्रैक सात जगहों पर मेट्रो से जुड़ती है. इनमें लाजपत नगर , लोधी कॉलोनी , सरोजिनी नगर , सफदरजंग और चाणक्यपुरी जैसे दिल्ली के प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. सरकार का प्लान था कि इसे और भी मेट्रो स्टेशनों से जोड़ा जाए.

undefined

ये ट्रेन दिल्ली का एक पूरा चक्कर लगाने में 90 मिनट का समय लेती है. यानी आप हजरत निजामुद्दीन से वापस हजरत निजामुद्दीन तक 90 मिनट में पहुंच जाएंगे.

undefined

ये साउथ दिल्ली के स्टेशन-लाजपत नगर, सेवा नगर, लोधी कॉलोनी, सरोजनी नगर हॉल्ट, सफदरजंग, चाणक्यपुरी हॉल्ट, सरदार पटेल मार्ग हॉल्ट, बरार स्क्वायर, दिल्ली इंद्रलोक हॉल्ट, नारायणा विहार हॉल्ट, कीर्ति नगर हॉल्ट तक जाती है.

undefined

उत्तरी दिल्ली के निजामुद्दीन, प्रगति मैदान, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज, नई दिल्ली, सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंद पुरी, दया बस्ती और शकूरबस्ती तक ये ट्रेन चलती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola