Web Series: IMDB पर इन वेब सीरीज को मिली है धांसू रेटिंग, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज
Published by : Ashish lata Updated At : 13 Mar 2024 2:31 PM
Web Series: IMDB पर इन वेब सीरीज को मिली है धांसू रेटिंग, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज
Web Series: आजकल लोग घर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. आज हम आपको कुछ सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं.
IMDB Web Series
IMDb Web Series: धमाकेदार और फुल ऑन एंटरटेनमेंट वाली वेब सीरीज देखना किसे पसंद नहीं है. फ्री टाइम या फिर ट्रैवल करते समय अक्सर दर्शक ओटीटी पर मजेदार सीरीज को सर्च करते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में पंचायत से लेकर मिर्जापुर और स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी, एस्पिरेंट्स शामिल है. जितेंद्र कुमार की पंचायत टीवीएफ की ओर से निर्मित और दीपक कुमार मिश्रा की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज पंचायत की कहानी जितेंद्र कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बिना इच्छा से एक ग्रामीण सरकारी कार्यालय में पंचायत सचिव बन जाता है. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. एक्सेल एंटरटेनमेंट की डार्क क्राइम थ्रिलर सीरीज मिर्ज़ापुर, जो करण अंशुमन और गुरुमीत सिंह द्वारा निर्देशित है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. सेक्रेड गेम्स जुलाई साल 2018 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी
Also Read- Panchayat से लेकर Mirzapur तक, IMDB पर इन वेब सीरीज को मिली है जबरदस्त रेटिंग, अभी OTT पर करें एंजॉय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










