Weather Forecast: ठंड और बर्फबारी के बीच इन राज्यों में बारिश, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली समेत कई और राज्यों में बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. पहाड़ों से लेकर मैदान तक शीतलहर का प्रकोप है. दिल्ली यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार झारखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बीते दिनों दिल्ली यूपी, राजस्थान समेत कई और राज्यों में बारिश हुई. बारिश के कारण ठंड में इजाफा हो गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 26, 27 और 28 दिसंबर को एक बार फिर दिल्ली में बारिश की संभावना है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि बादल छंटने के बाद दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड पूरे जोर पर होगी. पहाड़ों पर भी हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत में ठंड के रूप में सामने आ रहा है. राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा आंतरिक कर्नाटक और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola