Viral Video: गैंडा और भैंस में कौन बड़ा बलवान? दोनों की लड़ाई छिड़ी को कांपने लगा जंगल, देखिए जंग का वायरल वीडियो
Published by : Pritish sahay Updated At : 10 Oct 2025 4:15 PM
Viral Video: गैंडा और भैंस में कौन बड़ा बलवान? दोनों की लड़ाई छिड़ी को कांपने लगा जंगल, देखिए जंग का वायरल वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय गैंडा और एक ताकतवर भैंस के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. इन दोनों प्राणियों की लड़ाई ने पूरे जंगल को थर्रा दिया.
Viral Video: जंगल और जंगली जानवरों का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. लोगों को जानवरों की प्रकृति पर निर्भरता और उनके जीवन जीने का ढंग काफी आकर्षित करता है. जंगली जानवरों की लड़ाई का वीडियो में काफी ट्रेंड में रहता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक गेंडा और भैंस में जोरदार लड़ाई को दिखाया गया है. जंगल के ये दो बड़े जानवर आपस में भिड़ गए हैं. पूरी ताकत से दोनों एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. वीडियो कई यूजर्स को हैरान कर रहा है. इन दोनों की लड़ाई से पूरा जंगल थर्राने लगा है.
भैंस और गैंडे की लड़ाई से थर्रा उठा जंगल
भैंस और गैंडे की लड़ाई से पूरे जंगल में कोलाहल मच गया है. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि जंगल में एक खुली जगह पर भैंस और गैंडा आमने सामने हैं, मानो दोनों एक दूसरे की ताकत को तोल रहे हो. अचानक भैंस चार कदम आगे बढ़ते हुए गैंडा के सिर से अपनी सींग भिड़ाकर उसे पीछे धकेलने लगा, दो पल के लिए लगा की भैंस गैंडा से बाजी मार लेगा. वो पूरी ताकत लगाकर गैंडा को पीछे धकेलने में कामयाब रहा. लेकिन, इसके बाद लड़ाई में ट्विस्ट आ जाता है. राइनो अपने को संभालते हुए भैंस को पीछे धकेलने लगता है. उसका बड़ा शरीर और बेमिसाल ताकत के आगे भैंस का दम कम होने लगता है. देखते ही देखते गैंडे ने भैंस को उठाकर पटक दिया.
भैंस पर भारी पड़ गैंडा
जंगली भैंस और गैंडा दोनों की ताकत बेमिसाल है. एक वयस्त जंगली भैंस अपनी गर्दन की ताकत से बड़े-बड़े शेर को कई फीट ऊंचा उछाल सकता है. वहीं गैंडा की ताकत ऐसी है कि एक छोटी ट्रक को भी टक्कर मारकर गैंडा कई मीटर पीछे धकेल सकता है. ऐसे में जब दोनों खतरनाक जीवों की लड़ाई होती है तो कहानी सिर्फ ताकत पर खत्म होती है. इस मामले में बाजी हमेशा गैंडा मार लेता है. क्योंकि, उसके पास बड़ा आकार होने के कारण उसकी ताकत भैंस की अपेक्षा काफी ज्यादा होती है. उसपर से उसका मोटा चमड़ा उसे भैंस के सीगों से बचाए रखता है. लड़ाई के दौरान गैंडे ने भैंस को उठाकर पटक, इसके बाद भैंस ने भागने में ही भलाई समझी. भैंस रण छोड़कर भाग गया, इसी के साथ इस खतरनाक लड़ाई का अंत हो गया.
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
गैंडा और भैंस की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक करीब 4 लाख लोगों ने देख लिया है. 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस लाइक किया है. कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. कई यूजर्स ने दोनों की लड़ाई पर रनिंग कमेंट्री भी की है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ‘एक सींग वाला बुलडोजर और एक अंधा टैंक, एक दिलचस्प मुकाबला.’ एक और यूजर ने लिखा कि कल्पना कीजिए ‘अगर गैंडे के सींग तीखे होते! RIP भैंस.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘जैसे ही राइनो को एहसास होता है कि यह बंदा गंभीर है! लोल.’ इसी तरह कई और यूजर्स ने भी वीडियो पर अपने कमेंट किए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










