Surya Grahan, Solar Eclipse 2022: आज लगने वाला है सूर्यग्रहण, जानें सूतक काल से लेकर अन्य जरूरी बातें

Surya Grahan, Solar Eclipse 2022: साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है. पंचांग के अनुसार रांची में शाम 4:48:04 बजे सूर्यग्रहण शुरू होगा और शाम 5:15 बजे सूर्यास्त के साथ समाप्त हो जायेगा.
दिवाली के अगले दिन 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण लग रहा है. लगभग पूरे देश में इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा. रांची में 26 मिनट और हजारीबाग मे 27 मिनट तक सूर्यग्रहण रहेगा. रांची में शाम 4:48:04 बजे सूर्यग्रहण शुरू होगा और शाम 5:15 बजे सूर्यास्त के साथ समाप्त हो जायेगा. मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सूर्यग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखने का आग्रह किया है. इससे आंख की रोशनी तक जा सकती है. माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय मंत्रों का जाप करना शुभ होता है.इसलिए आप ग्रहण के वक्त सूर्य के मंत्रों का जाप कर सकते हैं.इसके अलावा नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए गायत्री मंत्र का भी जाप कर सकते हैं. खगोल शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी लगभग एक सीध में आ जाते हैं. तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं. सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है. 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और तीसरा ग्रहण होगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए