ePaper

VIDEO: झामुमो छोड़ बीजेपी में जाते ही बढ़ गई सीता सोरेन की अहमियत, मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

Updated at : 21 Mar 2024 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
sita soren gets z category security
सीता सोरेन की सुरक्षा बढ़ाई गई.

Sita Soren News: झाामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद सीता सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. झारखंड में 6 लोग जेड प्लस सुरक्षा घेरे में रहते हैं.

विज्ञापन

Sita Soren News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) छोड़ने के बाद शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा (Z Category Security) उपलब्ध करवाई है. पहले उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा (Y Category Security) प्राप्त थी. भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. झारखंड में 6 लोगों को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत 6 लोग अभी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में हैं. सीता सोरेन को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली है. अब उनकी सुरक्षा में 33 जवान तैनात रहेंगे. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय समय-समय पर नेताओं की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद तय करता है कि किस नेता को किस श्रेणी की सुरक्षा देनी है. बता दें कि झारखंड के 119 लोगों की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीता सोरेन को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया. सीता सोरेन झारखंड के संताल परगना स्थित जामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. झामुमो के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola