Shraddha Case: मुबंई में दोस्ती और दिल्ली में कत्ल, हॉलीवुड वेब सीरीज से इंस्पायर्ड था श्रद्धा का मर्डर

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली के सबसे हाई प्रोफाइल मर्डर केस में हर दिन कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे होते जा रहे हैं. जहां श्रद्धा को उसी के लिविंग पार्टनर ने मौत के घाट उतार दिया, बाद में हैवानियत दिखाते हुए उसकी लाश के 35 टूकड़े कर दिए. प्यार करने की इतनी बड़ी सजा मिलेगी, ये कभी भी श्रद्धा ने नहीं सोचा होगा.

विज्ञापन

तंदूर कांड तो आपको याद ही होगा..ये एक ऐसा केस था, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर उसकी लाश को तंदूर में जलाने की कोशिश की थी. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला दिल्ली में भी सामने आया है. जहां श्रद्धा को उसे लिविंग पार्टनर ने मौत के घाट उतार दिया, बाद में हैवानियत दिखाते हुए उसकी लाश के 35 टूकड़े भी कर दिए. प्यार करने की इतनी बड़ी सजा मिलेगी, ये कभी भी श्रद्धा ने नहीं सोचा होगा. उसे प्यार में तो बेवफाई मिली ही, जान से भी हाथ धोना पड़ गया. जानकारी के अनुसार आफताब-श्रद्धा मुंबई से दिल्ली 8 मई को आए थे. यहां से पहाड़गंज के होटल और फिर साउथ दिल्ली में रहने लगे. बाद में साउथ दिल्ली के बाद महरौली के जंगल के पास फ्लैट लिया था. दिल्ली पहुंचने के 10 दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया. हत्या करने की वजह भी बड़ी नहीं थी, उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि श्रद्धा लगातार ऑफताब पर शादी करने का दबाव बना रही थी और दोनों के बीच इसको लेकर बार-बार झगड़े हो रहे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola