गुमला शहर में बंधक बनाकर लूट, आठ लाख के जेवर और नकद लेकर अपराधी फरार

Updated:
विज्ञापन

गुमला शहर के दुंदुरिया बैंक कॉलोनी निवासी प्रोफेसर नंद कुमार केसरी के घर में सोमवार की सुबह तीन बजे लूटपाट हुई है. आठ नकाबपोश अपराधियों ने प्रोफेसर सहित परिजनों को बंधक बना कर करीब आठ लाख रुपये के जेवर व 40 हजार रुपये नकद लूट कर ले गये.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

गुमला शहर के दुंदुरिया बैंक कॉलोनी निवासी प्रोफेसर नंद कुमार केसरी के घर में सोमवार की सुबह तीन बजे लूटपाट हुई है. आठ नकाबपोश अपराधियों ने प्रोफेसर सहित परिजनों को बंधक बना कर करीब आठ लाख रुपये के जेवर व 40 हजार रुपये नकद लूट कर ले गये.

नकाबपोश अपराधियों ने पहले घर के प्रवेश मार्ग के गेट के लॉक को तोड़ा. उसके बाद घर के अंदर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन जब दरवाजा नहीं टूटा, तो घर के खिड़की का ग्रील उखाड़ कर घर में प्रवेश किया.

घर में अपराधियों ने प्रवेश करते ही प्रोफेसर नंद केसरी को बंधक बना लिया. प्रोफेसर को धमकाते हुए घर के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल किया. जिसके बाद अपराधियों ने प्रोफेसर की पत्नी डॉ सीमा के उपर वाले कमरे में गये.

जहां से डॉ सीमा को नीचे कमरे में लाया और प्रोफेसर की पत्नी डॉ सीमा व उसकी मां रामदुलारी देवी का हाथ बांध दिया. इसके बाद जेवरात व गोदरेज में रखे 40 हजार रुपये समेत चार मोबाइल लूट लिया. जिसके बाद तीनों भुक्तभोगी को अपराधियों ने बंधे हाल में छोड़ कर निकल भागे. काफी प्रयास के बाद डॉ सीमा ने अपना हाथ खोल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. अपराधियों ने भागने के क्रम में एक मोबाइल को तोड़ कर घर के बाहर फेंक दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola