पशु तस्करों को रोकने पहुंची थी थाना प्रभारी संध्या टोपनो, टक्कर मारकर भागे, मौत

Updated:
विज्ञापन

पशु तस्कर हैं सिमडेगा से पिकअप वैन में तस्करी के लिए पशुओं को ले जा रहे थे. इसकी सूचना सिमडेगा पुलिस को मिलते ही, बसिया थाना पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

अहले सुबह पीकअप वैन तुपुदाना थाने की प्रभारी संध्या टोपनो को कुचलते हुए भाग गयी. यह कोई दुर्घटना नहीं थी पशु तस्करों ने संध्या टोपनो की हत्या कर दी. साल 2018 बैच की एसआई संध्या टोपनो तुपुदाना थाने में पदस्थापित थी.

वह अहले सुबह पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक पिकअप वैन उन पर चढ़ाते हुए फरार हो गया. महिला एसआई की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है. पशु तस्कर हैं सिमडेगा से पिकअप वैन में तस्करी के लिए पशुओं को ले जा रहे थे. इसकी सूचना सिमडेगा पुलिस को मिलते ही, बसिया थाना पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया.

पुलिस को आता देख पिकअप वैन चालक गाड़ी लेकर भागना शुरू कर दिया. इसके बाद पशु तस्करी की जानकारी खूंटी पुलिस को दी गई. खूंटी पुलिस ने रात में नाका पर चैकिंग लगाया तो पशु तस्कर वहां से चकमा देकर राजधानी रांची की ओर भागे. पशु तस्करों के रांची की ओर आने की शिकायत मिलते ही पुलिस ने खूंटी-रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहूंडू के पास चैकिंग लगाया.

इसी बीच करीब 3 बजे बड़ी तेजी से एक सफेद रंग का पिकअप वैन आते दिखा. चैकिंग पोस्ट पर एसआई संध्या टोपनो दलबल के साथ मौजूद थी. गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के उप्पर चढ़ाकर भागने लगा. दरोगा की मौके पर मौत हो गई. वहीं कुछ दूरी पर मौजूद गश्ती दल ने सभी पशु तस्करों को दबोच लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी में मौजूद कई तस्कर कूद कर भाग गए. जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola