23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अंडाणु के बिना भी मुमकिन है जीवों की उत्पत्ति

लंदन : अंडाणु के बिना भी जीवों की उत्पत्ति संभव है. विज्ञान के क्षेत्र में हुई इस नयी खोज को मानव प्रजनन में आने वाली समस्याओं के उपचार और जानवरों की लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है. नयी तकनीक में निषेचन के बिना भी भ्रूण का विकास संभव है. […]

लंदन : अंडाणु के बिना भी जीवों की उत्पत्ति संभव है. विज्ञान के क्षेत्र में हुई इस नयी खोज को मानव प्रजनन में आने वाली समस्याओं के उपचार और जानवरों की लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है. नयी तकनीक में निषेचन के बिना भी भ्रूण का विकास संभव है. दरअसल, ब्रिटेन के बाथ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने माउस पार्थेनोगेनोट्स में वीर्य प्रविष्ट कराके इसका सफल परीक्षण किया.

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि ऐसे 24 प्रतिशत मामलों में ही सफलता मिलती है. हालांकि, इस तकनीक में इससे जुडे अन्य विकल्पों की तुलना में अधिक सफलता की संभावना है. नयी तकनीक के जरिये जन्म लेने वाला चूहा स्वस्थ और कम-से-कम दो पीढी को आगे बढा पाने में सक्षम है. बाथ विश्वविद्यालय के टोनी पेर्री ने कहा कि पहली बार वीर्य प्रविष्ट कराके पूर्ण रुप से भ्रूण का विकास किये जाने में सफलता हासिल हुई है. इस अध्ययन का प्रकाशन नेचर कम्युनिकेशन्स जर्नल में हुआ है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें