छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद पाक ने बढ़ायी हाफिज सईद की सुरक्षा

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने मुंबई आतंकी हमले के सूत्रधार हाफिज सईद की सुरक्षा बढा दी है. इसके पहले गृह विभाग ने आगाह किया था कि ‘‘ एक विदेशी खुफिया एजेंसी’ जेयूडी प्रमुख पर हमला कर सकती है. पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने गृह विभाग के निर्देश के अनुरुप […]
लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने मुंबई आतंकी हमले के सूत्रधार हाफिज सईद की सुरक्षा बढा दी है. इसके पहले गृह विभाग ने आगाह किया था कि ‘‘ एक विदेशी खुफिया एजेंसी’ जेयूडी प्रमुख पर हमला कर सकती है. पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने गृह विभाग के निर्देश के अनुरुप हाफिज सईद की सुरक्षा बढा दी है.’ उन्होंने कहा कि धमकी के आलोक में सईद के आवास और जेयूडी मुख्यालय पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढा दी गयी है.विश्लेषक हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाने के फैसले को छोटा राजन के गिरफ्तारी से जोड़कर देख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




