23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

फोटो : 10 ( कार्यशाला में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता)गिद्धौर. प्रखंड के गंगरा पंचायत के पैक्स भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गंगरा पंचायत अध्यक्ष रामाकांत सिंह में किया गया. मौके पर सर्वप्रथम भाजपा में शमिल हुए नये सदस्यों का जोरदार अभिवादन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर साव ने […]

फोटो : 10 ( कार्यशाला में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता)गिद्धौर. प्रखंड के गंगरा पंचायत के पैक्स भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गंगरा पंचायत अध्यक्ष रामाकांत सिंह में किया गया. मौके पर सर्वप्रथम भाजपा में शमिल हुए नये सदस्यों का जोरदार अभिवादन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर साव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के उच्च स्तरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर आगामी एक से दस जून तक प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय सम्मेलन की जायेगी.युवा मोरचा के प्रदेश मंत्री मनीष पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के प्रदेश कमिटी के निर्देश पर आगामी सात जून को गिद्घौर में झाझा विधानसभा सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है. जिसमें प्रदेश इकाई के कई उच्च स्तरीय नेतागण भाग लेंगे. मौके पर सम्मेलन की सफलता को ले कर विचार विमर्श किया. बैठक पर उपस्थित भाजपा शिक्षा मंच के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील किया. बैठक को भाजपा प्रदेश कार्य समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव,भाजपा नेता शणदेव रजक, अशोक तिवारी, प्रखंड उपाध्यक्ष संजय सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर रंजीत कुमार साव, शशिभूषण सिंह,राधे सिंह,मुनी सिंह,नवल सिंह,रजनीश कुमार,टनटन सिंह,बीरेंद्र पांडेय,भारो राम, उमेश सिंह, अभिषेक सिंह, मंगल सिंह, गिरो पासवान, शंकर रजक, बलजीत कुमार, छोटे सिंह, श्यामसुंदर, राजेश, पंकज कुमार के अलावे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें