लालीलेबार पंचायत में रहा कांटे का टक्कर लखनकियारी में अरविंद सिंह उर्फ भरत 499 मतों से जीते दहियारी में शुकदेव व बलथर में विशुनदेव ने मारी बाजी फोटो: 5(विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते अधिकारी) प्रतिनिधि, सोनोप्रखंड के आठ पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव का मतगणना सोमवार देर शाम संपन्न हुआ. दंडाधिकारी के रूप में मौजूद वरीय उप समाहर्ता सुभाष कुमार, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार, अंचलाधिकारी राजीव कुमार व थानाध्यक्ष विजय कुमार यादुवेंदु की उपस्थिति में मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया. सबसे अंत में लालीलेबार पंचायत के प्रत्याशियों के बीच कांटे का टक्कर रहा.जिसमें ओंकार प्रसाद वर्णवाल ने 3 मतों से जीत हासिल किया. लखनकियारी पंचायत से अरविंद कुमार सिंह उर्फ भरत सिंह ने 499 मतों के बड़े अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विवेक कुमार सिंह को पराजित किया. छुछनरिया पंचायत से हेमराज यादव ने नरदेव यादव को 55 मतों से पराजित किया. थम्हन में चंद्रिका प्रसाद सिंह 202 मत प्राप्त कर नरेंद्र कुमार पर 32 मतों से विजय प्राप्त किया. दहियारी पंचायत में पूर्व पैक्स अध्यक्ष शुकदेव यादव ने चंद्रदेव यादव को 56 मतों से पराजित किया. बलथर में भी पूर्व पैक्स अध्यक्ष विशुनदेव यादव ने प्रभु यादव को 278 मतों से शिकस्त दिया. बाबुडीह में महेंद्र सिंह ने 239 मत लाकर राम प्रवेश सिंह पर 50 मतों के अंतर से जीत दर्ज किया. महेश्वरी में शैलेंद्र कुमार सिंह को 498 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज सिंह को 205 मत प्राप्त हुए लिहाजा शैलेंद्र 293 मतो से विजयी हासिल किये. निर्वाची पदाधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र हस्तगत किया. मतगणना का कार्य रात्रि साढ़े आठ बजे संपन्न हुआ.
BREAKING NEWS
पैक्स चुनाव मतगणना संपन्न
लालीलेबार पंचायत में रहा कांटे का टक्कर लखनकियारी में अरविंद सिंह उर्फ भरत 499 मतों से जीते दहियारी में शुकदेव व बलथर में विशुनदेव ने मारी बाजी फोटो: 5(विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते अधिकारी) प्रतिनिधि, सोनोप्रखंड के आठ पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव का मतगणना सोमवार देर शाम संपन्न हुआ. दंडाधिकारी के रूप में […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement