23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मोदी की कैबिनेट: कौन कितना अमीर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के 22 केंद्रीय मंत्रियों में से 17 मंत्री करोड़पति हैं. सबसे अमीर वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली (72.10 करोड़ रुपए) हैं, वहीं सबसे कम संपत्ति शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू (20.45 लाख रुपए) की है. प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर सोमवार को प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के […]

Undefined
मोदी की कैबिनेट: कौन कितना अमीर 5

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के 22 केंद्रीय मंत्रियों में से 17 मंत्री करोड़पति हैं.

सबसे अमीर वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली (72.10 करोड़ रुपए) हैं, वहीं सबसे कम संपत्ति शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू (20.45 लाख रुपए) की है.

प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर सोमवार को प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सभी 44 मंत्रियों की कुल चल-अचल संपत्ति और देनदारियों का ब्यौरा सार्वजनिक किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कुल एक करोड़ 26 लाख रुपए की संपत्ति है.

सार्वजनिक किए संपत्ति विवरण के अनुसार उन्हें अपनी पत्नी की संपत्ति के बारे में ‘पता नहीं’ है.

Undefined
मोदी की कैबिनेट: कौन कितना अमीर 6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास घर है लेकिन खेती की ज़मीन नहीं है.

भारतीय प्रधानमंत्री के पास अहमदाबाद में अपना घर है, लेकिन खेती की ज़मीन नहीं है.

कुछ प्रमुख मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा –

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – एक करोड़ 26 लाख
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह – दो करोड़ 56 लाख
  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज – दो करोड़ 73 लाख
  • वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली – 72 करोड़ 10 लाख
  • केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी – तीन करोड़ 34 लाख
  • रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा – चार करोड़ 34 लाख
  • जल संसाधन मंत्री उमा भारती- एक करोड़ 62 लाख
  • क़ानून और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद – 14 करोड़ 91 लाख
  • केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल – 12 करोड़ 82 लाख
  • रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा – 29 करोड़ 82 लाख
  • महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी – 37 करोड़ 68 लाख
  • मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी- चार करोड़ 15 लाख
Undefined
मोदी की कैबिनेट: कौन कितना अमीर 7
  • पूर्वोत्तर मामलों के राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह – 68 लाख 76 हज़ार
  • भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते – एक करोड़ 66 लाख
  • कोयला और ऊर्जा राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल – 31 करोड़ 67 लाख
  • अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला – 29 करोड़ 70 लाख
  • खाद्य मंत्री रामविलास पासवान – 39 लाख 88 हज़ार
  • श्रम एवं रोज़गार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर – 44 लाख 90 हज़ार
  • स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन – 48 लाख 54 हज़ार
  • रसायन एवं उर्वरक मंत्री – अनंत कुमार – 60 लाख 62 हज़ार
  • आदिवासी मामलों के मंत्री जुआल ओराम – एक करोड़ 77 लाख
Undefined
मोदी की कैबिनेट: कौन कितना अमीर 8
  • नागरिक उड्डयन मंत्री – अशोक गजपति राजू – तीन करोड़ 32 लाख
  • लघु, कुटीर एवं मझोले उद्योग मंत्री कलराज मिश्रा – 72 लाख 11 हज़ार
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर – एक करोड़ पाँच लाख
  • कृषि मंत्री राधामोहन सिंह – दो करोड़, 47 लाख

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें