ईरान में ब्रिटेन के राजदूत को हिरासत में लिया गया, बाद में छोड़ा: ब्रिटेन सरकार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लंदनः ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने बताया कि ईरान प्रशासन ने तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था. राजदूत रोब मकायर को ईरान में शासन के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिरासत में लिया गया था. हालांकि राजदूत को एक घंटे […]

विज्ञापन

लंदनः ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने बताया कि ईरान प्रशासन ने तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था. राजदूत रोब मकायर को ईरान में शासन के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिरासत में लिया गया था. हालांकि राजदूत को एक घंटे के बाद रिहा कर दिया गया था.

विज्ञापन

राब ने राजदूत रोब मकायर को हिरासत में लिए जाने के बाद एक बयान में कहा कि बिना किसी आधार और व्याख्या के तेहरान में हमारे राजदूत को हिरासत में लिया जाना अंतरराष्ट्रीय कानून का खुले तौर पर उल्लंघन है. मंत्री ने ईरान को चेतावनी दी कि वह ‘दोराहे पर खड़ा है’ और उसे ‘परित्यक्त देश’ का दर्जा या फिर ‘बातचीत के जरिए तनाव कम करने की दिशा में कदम’ में से किसी एक को चुनना होगा.

मकायर को तेहरान में कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को ‘उकसाने’ के मामले में हिरासत में लिया गया. ईरान में ये प्रदर्शन यूक्रेन के विमान को गलती से गिराए जाने के बाद शुरू हुआ. ईरान ने स्वीकार किया है कि उसने गलती से विमान को निशाना बनाया था। इसमें 176 लोगों की मौत हो गई थी. ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने विमान गिराए जाने को ‘अक्षम्य गलती’ बताया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola