क्या यूक्रेन के विमान को ईरानी मिसाइल ने मार गिराया ? अमेरिका ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वाशिंगटन : अमेरिका का मानना है कि यूक्रेन के विमान को ईरानी मिसाइल ने मार गिराया. अमेरिकी विदेशी मंत्री माइक पोम्पिओ ने ये बात कही. उन्होंने कहा कि अमेरिका का मानना है कि इस बात की ‘‘आशंका” है कि तेहरान के पास दुर्घटनाग्रस्त होने वाले यूक्रेन के विमान को ईरानी मिसाइल लगी हो. उस हादसे […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका का मानना है कि यूक्रेन के विमान को ईरानी मिसाइल ने मार गिराया. अमेरिकी विदेशी मंत्री माइक पोम्पिओ ने ये बात कही. उन्होंने कहा कि अमेरिका का मानना है कि इस बात की ‘‘आशंका” है कि तेहरान के पास दुर्घटनाग्रस्त होने वाले यूक्रेन के विमान को ईरानी मिसाइल लगी हो. उस हादसे में यूक्रेन के विमान में सवार सभी 176 व्यक्तियों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

यूक्रेन का विमान बुधवार को ���ेहरान से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद नीचे गिर गया था. इसमें विमान में सवार सभी 176 लोगों की मौत हो गयी थी. मारे गये व्यक्तियों में बड़ी संख्या में ईरानी और कनाडाई नागरिक शामिल थे.

पोम्पियो ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि हम मानते हैं कि इसकी आशंका है कि उस विमान को एक ईरानी मिसाइल द्वारा मार गिराया गया है। हम इसकी जांच होने देंगे. यह जरूरी है कि हम इसकी तह तक जाएं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola