फेसबुक का नया फोटो और वीडियो ट्रांसफर टूल

हाल ही में फेसबुक ने एक नये टूल के लांच की घोषणा की है. इस टूल के माध्यम से यूजर्स अपने फेसबुक फोटो और वीडियो को गूगल फोटो में ट्रांसफर कर सकेंगे. फेसबुक का कहना है कि डेटा पोर्टबिलिटी की तरफ यह शुरुआत है. इससे यूजर्स का अपने फेसबुक डेटा पर नियंत्रण बढ़ेगा. फेसबुक ने […]
हाल ही में फेसबुक ने एक नये टूल के लांच की घोषणा की है. इस टूल के माध्यम से यूजर्स अपने फेसबुक फोटो और वीडियो को गूगल फोटो में ट्रांसफर कर सकेंगे. फेसबुक का कहना है कि डेटा पोर्टबिलिटी की तरफ यह शुरुआत है. इससे यूजर्स का अपने फेसबुक डेटा पर नियंत्रण बढ़ेगा. फेसबुक ने आधिकारिक बयान में कहा कि हमारा मानना है कि अगर आप डेटा को किसी एक सर्विस के साथ साझा कर रहे हैं, तो इसे दूसरे के साथ साझा करने की सहूलियत मिलनी चाहिए.
डेटा पोर्टबिलिटी से लोगों को अपने डेटा पर कंट्रोल मिलता है. डेटा पोर्टबिलिटी का मुद्दा हाल के दिनों में चर्चा में रहा है. इससे व्यक्तिगत गतिविधि के साथ-साथ अन्य प्लेटफार्म पर डेटा ट्रांसफर करने, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और नयी सेवाओं में वृद्धि का मौका बनता है. फेसबुक पहली बार डेटा पोर्टबिलिटी के ऑप्शन पर अपने निर्धारित मानकों के आधार पर काम कर रहा है.
इससे पहले सितंबर महीने में फेसबुक द्वारा इस आशय का एक बयान जारी किया गया था कि पोर्टबिलिटी टूल्स विकसित करने की दिशा में कई मानकों पर काम किया जा रहा है. उस लिहाज से फेसबुक द्वारा शुरू किया जा रहा फोटो ट्रांसफर टूल पहला चरण है. हालांकि, इसका शुरुआती प्रयोग चुनिंदा स्थानों पर होगा. साल 2020 के मध्य तक पूरी दुनिया में फेसुबक इस प्लान को लागू कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




