ePaper

रूस ने इराक से 30 शिशुओं को स्वदेश बुलाया, इनकी मां रह चुकी हैं इस्लामिक स्टेट की सदस्य

Updated at : 19 Nov 2019 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
रूस ने इराक से 30 शिशुओं को स्वदेश बुलाया, इनकी मां रह चुकी हैं इस्लामिक स्टेट की सदस्य

मॉस्कोः एक से तीन साल के 30 नन्हें-मुन्ने बच्चों को इराक से रूस भेजा गया है. इन बच्चों की माताएं आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के जुर्म में इराक की जेल में बंद हैं. रूस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि 32 छोटे-छोटे बच्चे इराक की जेलों में […]

विज्ञापन

मॉस्कोः एक से तीन साल के 30 नन्हें-मुन्ने बच्चों को इराक से रूस भेजा गया है. इन बच्चों की माताएं आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के जुर्म में इराक की जेल में बंद हैं. रूस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि 32 छोटे-छोटे बच्चे इराक की जेलों में बंद थे. इन बच्चों की मां इस्लामिक स्टेट की सदस्य होने की वजह से या तो सजा काट रही हैं या उन्हें सजा सुनाई जानी बाकी है.

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये बच्चे सोमवार रात मॉस्को पहुंचे और इन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए सीधे अस्पताल भेज दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर से अब तक कुल 122 नाबालिग रूस आ चुके हैं.

इस्लामिक स्टेट में रूस के काफी नागरिक हैं. वहां से वापस आने वाली ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं और मुस्लिम बहुल कॉकसस क्षेत्र से हैं जिसे चेचेन्या कहा जाता है. ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों ने अपने उन नागरिकों की नागरिकता समाप्त कर दी है जो इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए गए थे. हालांकि रूस के अधिकारियों ने ऐसे नागरिकों को वापस आने के लिए प्रेरित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola