अमेरिका: बर्थडे के दिन छात्र ने स्कूल में की फायरिंग, दो की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

क्लेरिटा (अमेरिका) : सदर्न कैलिफोर्निया के एक स्कूल में एक छात्र ने गोलीबारी की जिसमें दो छात्रों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. इसके बाद हमलावर छात्र ने खुद के सिर में भी गोली मार ली. यह गोलीबारी लॉस एंजिलिस से करीब 30 मील दूर सांता क्लेरिटा के सौगस हाई स्कूल […]

विज्ञापन

क्लेरिटा (अमेरिका) : सदर्न कैलिफोर्निया के एक स्कूल में एक छात्र ने गोलीबारी की जिसमें दो छात्रों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. इसके बाद हमलावर छात्र ने खुद के सिर में भी गोली मार ली. यह गोलीबारी लॉस एंजिलिस से करीब 30 मील दूर सांता क्लेरिटा के सौगस हाई स्कूल में गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई. लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ एलेक्स विलानुएवा ने बताया कि 16 वर्षीय संदिग्ध समेत छह लोगों को गोली लगी है.

विज्ञापन

हमलावर का गुरुवार को जन्मदिन था. इस हमले के पीछे के कारण के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है. गोलीबारी के एक वीडियो में हमलावर अपने सिर में गोली मारते दिखाई दे रहा है. प्राधिकारियों ने बताया कि हमलावर के पास 45 कैलिबर की पिस्तौल थी. इस गोलीबारी में मारे गये छात्रों की आयु 16 वर्ष और 14 वर्ष है. उनके नाम जारी नहीं किये गये हैं. सौगस हाई स्कूल समेत इलाके के सभी स्कूलों में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है.

लॉस एंजिलिस काउंटी के अंडरशेरिफ टिम मुराकामी ने छात्रों के अभिभावकों से माफी मांगते हुए कहा कि जांचकर्ताओं को छात्रों से पूछताछ करनी है जिसके बाद उन्हें स्कूल से जाने दिया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola