पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने संग्रहालय में लगाया विंग कमांडर अभिनंदन का पुतला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कराचीः पाकिस्तानी वायुसेना ने कराची स्थित अपने संग्रहालय में एक पुतला लगाया है जो भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तरह नजर आता है. विंग कमांडर ने दोनों देशों की वायु सेनाओं की लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के विमान को मार गिराया था. हालांकि उनका विमान पाकिस्तान में गिर गया था […]

विज्ञापन
कराचीः पाकिस्तानी वायुसेना ने कराची स्थित अपने संग्रहालय में एक पुतला लगाया है जो भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तरह नजर आता है. विंग कमांडर ने दोनों देशों की वायु सेनाओं की लड़ाई के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के विमान को मार गिराया था. हालांकि उनका विमान पाकिस्तान में गिर गया था और वह लगभग तीन दिनों तक हिरासत में भी रहे थे.
मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने इस सप्ताह पाकिस्तानी वायुसेना के नये सेक्शन का उद्घाटन किया है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, संग्रहालय के इसी भाग में एक पुतला लगा है जो विंग कमांडर की तरह दिखता है और उसपर वर्धमान की तरह मूंछे भी लगी हैं.
उस पुतले के पास चाय का कप, वर्धमान के विमान मिग-21 का ढांचा और टेल रखा हुआ है. संग्रहालय के इस गलियारे का नाम है ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटोर्ट’.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola