US Halloween Shooting: अमेरिका में हैलोवीन की रात हुई गोलीबारी में चार की मौत

ओरिंडा : उत्तरी कैलिफोर्निया में हैलोवीन की रात को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. इस घटना की जानकारी कोन्ट्रा कोस्टा काउंटी शेरिफ दफ्तर ने ट्वीट कर दी. इसमें उसने कहा कि वह ओरिंडा, जहां यह घटना हुई, वहां की पुलिस के साथ मिलकर मामले की […]
ओरिंडा : उत्तरी कैलिफोर्निया में हैलोवीन की रात को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.
इस घटना की जानकारी कोन्ट्रा कोस्टा काउंटी शेरिफ दफ्तर ने ट्वीट कर दी. इसमें उसने कहा कि वह ओरिंडा, जहां यह घटना हुई, वहां की पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहा है. विभाग ने कोई और जानकारी नहीं दी.
केजीओ-टीवी ने घटनास्थल से कई वीडियो पोस्ट किये, जिनमें घायलों को एंबुलेंस में ले जाते हुए दिखाया गया है. वीडियो में पुलिस भी घायलों को ले जाते दिखी. शेरिफ कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि जन सूचना अधिकारी घटना के बारे में सुबह के बाद जानकारी देंगे. हालांकि उन्होंने इसका समय नहीं बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




