यमनः हूती विद्रोहियों का दावा- हमने 500 सऊदी सैनिकों को मार डाला, हजारों को पकड़ा

रियादः यमन के हूती विद्रोहियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज दावा किया है. विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने एक बड़े हमले को अंजाम देते हुए सऊदी अरब के कम से कम 500 सैनिकों को मार डाला है. साथ ही सऊदी अरब की सेना के 3 ब्रिगेड ने सरेंडर भी किया है, जिनमें हजारों […]
रियादः यमन के हूती विद्रोहियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज दावा किया है. विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने एक बड़े हमले को अंजाम देते हुए सऊदी अरब के कम से कम 500 सैनिकों को मार डाला है. साथ ही सऊदी अरब की सेना के 3 ब्रिगेड ने सरेंडर भी किया है, जिनमें हजारों सैनिक शामिल हैं. अपने इस दावे के समर्थन में विद्रोहियों ने वीडियो और तसवीरें भी जारी किया, हालांकि उससे उनके दावे की पुष्टि कर पाना मुश्किल है.
यदि हूती विद्रोहियों के दावे की पुष्टि हो जाती है तो यह निश्चित तौर पर सऊदी अरब के लिए एक बड़ा झटका होगा. विद्रोहियों द्वारा जारी किए गए वीडियो में कई बख्तरबंद गाड़ियों को जलते हुए दिखाया गया है. इसके साथ ही वीडियो में भारी मात्रा में हथियार भी नजर आते हैं जो विद्रोहियों के दावे के मुताबिक सऊदी सैनिकों से कब्जे में लिए गए हैं.
बता दें कि हूती विद्रोहियों ने इसके पहले सऊदी अरब के दो तेल संयंत्रों पर हमला करने का दावा किया था. ये हमला 14 सितंबर को हुआ था. इसे विश्व स्तर पर तेल मार्केट प्रभावित हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




