इमरान ने दिया Air Strike का सबूत : कहा, बालाकोट से बड़ी कार्रवाई कर सकता है भारत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर के मुद्दे पर विश्व समुदाय की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि वह कश्मीर की आवाज बनेंगे और मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सहित हर वैश्विक मंच पर उठायेंगे. खान ने मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की विधानसभा के एक विशेष सत्र […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर के मुद्दे पर विश्व समुदाय की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि वह कश्मीर की आवाज बनेंगे और मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सहित हर वैश्विक मंच पर उठायेंगे.
खान ने मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान और भारत के बीच कोई युद्ध होता है तो विश्व समुदाय इसका जिम्मेदार होगा. एक तरफ तो पाकिस्तान खौफजदा है और उसे डर सता रहा है कि भारत उसके अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बालाकोट से भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है, लेकिन दूसरी तरफ वह भारत को युद्ध की भी धमकी दे रहा है. वहीं, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने कहा कि कश्मीर के लिए पाकिस्तानी सेना किसी भी हद तक जा सकती है.खान ने कहा, कश्मीर और पाकिस्तान पर विश्व की नजर है. मैं कश्मीर की आवाज को हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने वाला दूत बनूंगा.
खान ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के भारत सरकार के कदम को रणनीतिक गलती करार दिया. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अंतिम कार्ड खेलकर एक रणनीतिक गलती की है. मोदी और भाजपा को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी क्योंकि उन्होंने कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण कर दिया है. खान ने कहा, भारत ने कर्फ्यू के दौरान जो कुछ किया, हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहेंगे कि उसके लिए आप जिम्मेदार हो. जो भी मंच होगा, वहां मैं दूत बनूंगा और कश्मीर मुद्दे को हर मंच पर उठाऊंगा. उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान के खिलाफ भारत कोई आक्रामकता दिखाता है तो उनका देश पूरी ताकत से जवाब देगा.
खान ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के पास पूरी जानकारी है कि भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कार्रवाई की योजना बनायी है. उन्होंने कहा, आप कार्रवाई कीजिये और मेरा यह संदेश है कि हर ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा. आप जो भी करेंगे, हम उसका जवाब देंगे, हम अंत तक जायेंगे. खान ने कहा, युद्ध रोकने के लिए बनाये गये अंतरराष्ट्रीय संगठनों को हमारा संदेश है कि यदि युद्ध होता है तो आप जिम्मेदार होंगे. उन्होंने दावा किया कि विश्व में समूची मुस्लिम आबादी सहित पूरा विश्व संयुक्त राष्ट्र की ओर देख रहा है. खान ने संयुक्त राष्ट्र के आगामी वार्षिक सत्र का संदर्भ देते हुए कहा, आप देखेंगे कि सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान कितनी बड़ी संख्या में लोग बाहर निकलकर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




