Pakistan : सेना के वाहन को उड़ाया, तीन अफसरों सहित चार की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस्लामाबाद : अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली जिले उत्तरी वजीरिस्तान में सेना के वाहन को निशाना बनाकर किये गये बम विस्फोट में तीन सैन्य अधिकारियों और एक सैनिक की मौत हो गयी. सेना ने एक बयान में बताया कि सेना के वाहन को निशाना बनाने के लिए जिले के खारकमार इलाके में सड़क किनारे […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली जिले उत्तरी वजीरिस्तान में सेना के वाहन को निशाना बनाकर किये गये बम विस्फोट में तीन सैन्य अधिकारियों और एक सैनिक की मौत हो गयी. सेना ने एक बयान में बताया कि सेना के वाहन को निशाना बनाने के लिए जिले के खारकमार इलाके में सड़क किनारे आईईडी लगायी गयी थी.

विज्ञापन

सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि तीन अधिकारी और एक सैनिक मारे गये हैं, जबकि चार अन्य सैनिक घायल हो गये हैं. हमले में मारे गये सैनिकों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल राशिद करीम बेग, मेजर मोइज मकसूद बेग, कैप्टन आरिफ उल्ला और लांस हवलदार जहीर के रूप में हुई है. अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola