सूडान में महिलाओं ने जनरलों पर दबाव बनाने के लिए सामूहिक प्रदर्शन किया

Updated:
विज्ञापन

खार्तूम : देश में सत्तारूढ़ जनरलों पर सत्ता छोड़ने का दबाव बनाने की खातिर सैकड़ों महिलाओं ने यहां सैन्य मुख्यालयों तक एक बड़ी रैली निकाली. प्रदर्शनकारी नेताओं ने सामूहिक रैली निकालने का आह्वान किया था, जिसके बाद महिलाएं बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर गयीं. देश में असैन्य शासन की मांग करती महिलाएं सूडानी झंडे […]

विज्ञापन

खार्तूम : देश में सत्तारूढ़ जनरलों पर सत्ता छोड़ने का दबाव बनाने की खातिर सैकड़ों महिलाओं ने यहां सैन्य मुख्यालयों तक एक बड़ी रैली निकाली. प्रदर्शनकारी नेताओं ने सामूहिक रैली निकालने का आह्वान किया था, जिसके बाद महिलाएं बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर गयीं.

विज्ञापन

देश में असैन्य शासन की मांग करती महिलाएं सूडानी झंडे और बैनर लेकर खार्तूम के मध्य से पैदल गुजरी और बाद में प्रदर्शनकारियों से मिल गयीं. प्रदर्शनकारी परिसर के बाहर एक सप्ताह तक धरने पर बैठे थे. रैली में भाग लेने वाली महिला पत्रकार होयाम अल ताज ने कहा कि सूडान की महिलाएं न्याय, समानता, लोकतंत्र, असैन्य तथा निष्पक्ष सरकार की मांग कर रहीं हैं.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola