लोकसभा चुनाव 2019 : बंगाल में 80 फीसदी से अधिक मतदान, कई जगह हिंसा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत रविवार को पश्चिम बंगाल में आठ सीटों पर शाम पांच बजे तक करीब 80 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला. राज्य सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘केशपुर में गड़बड़ियों की कुछ घटनाओं को छोड़कर चुनाव मुख्यत: शांतिपूर्ण रह. हमने घटनाओं के बारे में जिले […]

विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत रविवार को पश्चिम बंगाल में आठ सीटों पर शाम पांच बजे तक करीब 80 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला. राज्य सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘केशपुर में गड़बड़ियों की कुछ घटनाओं को छोड़कर चुनाव मुख्यत: शांतिपूर्ण रह. हमने घटनाओं के बारे में जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है.’ उन्होंने कहा, ‘राज्य में आठ लोकसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे तक करीब 80.16 फीसदी वोट पड़े.’

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तामलुक में सबसे ज्यादा 82.99 फीसदी वोट पड़े, इसके बाद, बिष्णुपुर (सुरक्षित) में 81.90 फीसदी, झाड़ग्राम (सुरक्षित) में 81.68 प्रतिशत, घाटल में 80.35 प्रतिशत, कांथी में 80.06 फीसदी, पुरुलिया में 78.64 फीसदी, मेदिनीपुर में 78.17 फीसदी और बांकुड़ा में 75.68 फीसदी मतदान हुआ.

आठों लोकसभा क्षेत्र पांच जिलों में पड़ते हैं. पश्चिमी मेदिनीपुर जिले से छिटपुट हिंसा की खबरें भी मिली हैं. घाटल से भाजपा प्रत्याशी एवं भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी भारती घोष पर स्थानीय लोगों द्वारा दो बार हमले की खबर मिली, जब वह केशपुर में मतदान केंद्रों का दौरा करने का प्रयास कर रही थीं. बाद में बम फेंके गए और घोष के काफिले पर उस समय पथराव किया गया जब वह केशपुर में ही दूसरे मतदान केंद्र पर जा रही थीं.

पथराव में उनका एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया और काफिले का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया. यह भी आरोप लगा कि घोष के साथ चल रहे केंद्रीय बल के जवानों की गोलीबारी से तृणमूल कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया. हालांकि घोष ने आरोप को खारिज किया.

अधिकारी ने कहा, ‘अभी तक हमें गोलीबारी की कोई खबर नहीं मिली है. हम मामले की जांच कर रहे हैं. भारती घोष पर हुए हमले के संबंध में जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गयी है.’ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घोष के केशपुर में पिकुर्दा स्थित एक मतदान केंद्र के अंदर वीडियो बनाते देखे जाने के मामले में भी रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola