ePaper

ब्रिटेन की अदालत से नीरव मोदी की जमानत याचिका तीसरी बार हो गया खारिज

Updated at : 08 May 2019 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन की अदालत से नीरव मोदी की जमानत याचिका तीसरी बार हो गया खारिज

लंदन : ब्रिटेन की एक अदालत ने बुधवार को भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका को तीसरी बार खारिज कर दिया है. अब उसके केस पर अगली सुनवाई 28 दिन के बाद की जायेगी. इसके साथ ही, भगोड़े नीरव मोदी को आगामी 30 मई को यहां की वेस्टमिन्स्टर कोर्ट में पेश […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन की एक अदालत ने बुधवार को भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका को तीसरी बार खारिज कर दिया है. अब उसके केस पर अगली सुनवाई 28 दिन के बाद की जायेगी. इसके साथ ही, भगोड़े नीरव मोदी को आगामी 30 मई को यहां की वेस्टमिन्स्टर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है. नीरव मोदी को बीते 19 मार्च को स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने लंदन से गिरफ्तार किया था. मोदी करीब दो अरब डॉलर के पीएनबी महाघोटाले का मुख्य आरोपी है.

गौरतलब है कि भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने बुधवार को ब्रिटेन की एक अदालत वेस्टमिन्स्टर कोर्ट के समक्ष जमानत के लिए तीसरी बार अपील किया था. इससे पहले दो बार उसकी याचिका खारिज हो चुकी है. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के आरोपी नीरव मोदी को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है. लंदन में वेंस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में मुख्य मजिस्ट्रेट एम्मा आर्बुथनॉट आठ मई को नीरव मोदी की तीसरी अपील पर सुनवाई करेंगी.

हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मोदी अदालत में पेश होगा या फिर दक्षिण पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल से वीडियो लिंक के जरिये ही सुनवाई में हिस्सा लेगा. उसे 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, तभी से वह इसी जेल में बंद है. इस मामले में 26 अप्रैल को पिछली सुनवाई के दौरान मोदी जज आर्बुथनॉट के समक्ष वीडियो लिंक के जरिये पेश हुआ था.

उस समय मोदी के वकीलों ने उसकी जमानत की अपील नहीं की थी और उसे 24 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. इससे पहले उसकी जमानत की दो याचिकाओं को अदालत ने इस आधार पर खारिज कर दिया था कि इस बात की काफी संभावना है कि वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola