संयुक्त अरब अमीरात ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रतिष्ठित जायद मेडल से किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को काफी बढ़ावा देने के लिये प्रतिष्ठित जायद मेडल से सम्मानित किया. यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने राजाओं, राष्ट्रपतियों और राष्ट्राध्यक्षों को दिये जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया. […]

विज्ञापन

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को काफी बढ़ावा देने के लिये प्रतिष्ठित जायद मेडल से सम्मानित किया.

विज्ञापन

यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने राजाओं, राष्ट्रपतियों और राष्ट्राध्यक्षों को दिये जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया.

अबुधाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायद ने ट्वीट किया, भारत से हमारे ऐतिहासिक और व्यापक रणनीतिक रिश्ते हैं, जिन्हें हमारे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और बढ़ावा दिया है. उनके प्रयासों की सराहना करते हुए यूएई के राष्ट्रपति ने जायद मेडल प्रदान किया है.

खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक दीर्घकालिक मैत्री और दोनों देशों के बीच संयुक्त रणनीतिक सहयोग को और मजबूती देने में मोदी की भूमिका की सराहना के तौर पर यह सम्मान दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola