ePaper

Russia : अंतरिक्ष यात्री वालेरी बाइकोव्स्की का निधन

Updated at : 28 Mar 2019 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
Russia : अंतरिक्ष यात्री वालेरी बाइकोव्स्की का निधन

मॉस्को : सोवियत संघ के दौर के अग्रणी अंतरिक्ष यात्री वालेरी बाइकोव्स्की का निधन हो गया. रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकोमॉस ने बुधवार को यह जानकारी दी. बाइकोव्स्की 84 वर्ष के थे. हालांकि, उनके निधन का कारण नहीं बताया गया है. बाइकोस्की अंतरिक्ष में जाने के लिये चुने गये सोवियत सेना के 20 पायलटों के पहले […]

विज्ञापन

मॉस्को : सोवियत संघ के दौर के अग्रणी अंतरिक्ष यात्री वालेरी बाइकोव्स्की का निधन हो गया. रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकोमॉस ने बुधवार को यह जानकारी दी. बाइकोव्स्की 84 वर्ष के थे.

हालांकि, उनके निधन का कारण नहीं बताया गया है. बाइकोस्की अंतरिक्ष में जाने के लिये चुने गये सोवियत सेना के 20 पायलटों के पहले समूह में शामिल थे.

उन्होंने पहली बार जून, 1963 में वोस्तोक-5 चालक दल के सदस्य के रूप में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी. बाइकोस्की ने 1976 में दूसरी और 1978 में तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी. उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 21 दिन अंतरिक्ष की कक्षा में बिताये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola