यौन शोषण के एक और मामले में फंसे ऑस्ट्रेलिया के कार्डिनल पेल

मेलबर्न : बाल यौन अपराधों के तहत दोषी ठहराये जा चुके ऑस्ट्रेलिया के कार्डिनल जॉर्ज पेल पर वर्ष 1970 में दो बच्चों का यौन शोषण करने के संबंध में एक नया मामला दर्ज किया गया है. पेल बाल यौन अपराध के मामले में दोषी ठहराये जाने वाला वैटिकन का शीर्ष अधिकारी है. फिलहाल वह 1990 […]
मेलबर्न : बाल यौन अपराधों के तहत दोषी ठहराये जा चुके ऑस्ट्रेलिया के कार्डिनल जॉर्ज पेल पर वर्ष 1970 में दो बच्चों का यौन शोषण करने के संबंध में एक नया मामला दर्ज किया गया है. पेल बाल यौन अपराध के मामले में दोषी ठहराये जाने वाला वैटिकन का शीर्ष अधिकारी है.
फिलहाल वह 1990 में यहां चर्च में समूह में गाना गाने वाले दो बच्चों के शोषण के जुर्म में जेल में है. उसे फिलहाल सजा नहीं सुनायी गयी है. पेल के खिलाफ दशकों पहले उसके गृह राज्य विक्टोरिया के बल्लारत शहर में एक स्वीमिंग पूल में बच्चों के शोषण के आरोप में मामला चल रहा था, लेकिन उसे दोषी ठहराये जाने के बाद आस्ट्रेलियाई अभियोजकों ने उसके खिलाफ पुराना मामला बंद कर दिया था.
स्थानीय मीडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि बल्लारत मामले का एक कथित पीड़ित कार्डिनल के खिलाफ आपराधिक मामले को बंद किये जाने से क्षुब्ध है और वह दोबारा कार्रवाई पर विचार कर रहा है.
विक्टोरिया की सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि वादी ने पेल के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कराया है. अदालत ने मामले का और ब्योरा देने से इन्कार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




