सीयू में प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नाैकरी के लिए आवेदन आमंत्रित

Updated at : 16 Feb 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
सीयू में प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नाैकरी के लिए आवेदन आमंत्रित

कोलकाता : कलकत्ता यूनिवर्सिटी में यूजी व पीजी स्तर पर कई विभाग सक्रिय रूप से चल रहे हैं लेकिन कई विभागों में प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद रिक्त पड़े हैं. इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति के लिए कलकत्ता यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. यूनिवर्सिटी की ओर से प्रोफसर, एसोसिएट […]

विज्ञापन

कोलकाता : कलकत्ता यूनिवर्सिटी में यूजी व पीजी स्तर पर कई विभाग सक्रिय रूप से चल रहे हैं लेकिन कई विभागों में प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद रिक्त पड़े हैं. इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति के लिए कलकत्ता यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. यूनिवर्सिटी की ओर से प्रोफसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

इसके योग्यता मानदंड वेबसाइट पर दिया गया है. इन पदों पर नाैकरी के लिए आवेदक का सेट (स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट) व नेट (नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट) क्लीयर होना आवश्यक है. हालाकि कुछ मामले में सरकारी अनुदान प्राप्त कॉलेजों में कॉलेज सर्विस कमिशन के जरिये ही नियुक्ति की जाती है, अभी यूनिवर्सिटी की ओर से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.

आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है. इसमें प्रोफेसर के 45 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 87 पद व एसोसिएट प्रोफेसर के 80 पद निर्धारित किये गये हैं. यूजीसी के नियम के अनुसार ही योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जायेगी. योग्य आवेदक कलकत्ता यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, कार्यालय (दरभंगा बिल्डिंग) में अपना आवेदन भेज सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola